"दिल का किस्सा बड़ा पुराना..."

 "दिल का किस्सा बड़ा पुराना..."


दिल का किस्सा बड़ा पुराना

ए यार बस अब मत दोहराना।

वही किसी के ख्वाब सजाना

वही किसी से दिल का लगाना।

लगता नहीं दिल किसी के बिन

रातें गुजरे वही तारे गिन गिन।


दिल का किस्सा बड़ा पुराना

ए यार बस अब मत दोहराना।।

वही किसी से नज़रे मिलना

और उन्हीं नजरों में खो जाना।

रात ढली कब दिन निकला

न उसको होश न मुझको फिक्र।


दिल का किस्सा बड़ा पुराना

ए यार बस अब मत दोहराना।।

उसका ख्याल हर काम पर भारी

उसकी अदाओं पर सब वारी वारी।

वही एक झलक देखने को उत्सूक

थोड़ी देर जान और तो रुक।

उसका जिद में यूंही मचलना

बच्चों जैसे हर बात पर चहकना।


दिल का किस्सा बड़ा पुराना

ए यार थोड़ा और सुनाना।।

Comments

  1. Uff yeh dil Galib.....apne pe aa jaaye toh kisi ki nhi sunta 😁😉

    ReplyDelete
  2. अतिउत्तम मैडम जी 👏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular Posts